रंगीले रामलाला की बधाई हो बधाई हो लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










रंगीले रामलाला की
बधाई हो बधाई हो
बधाई हो बधाई हो
बधाई हो बधाई हो
रंगीले राम लाला की
बधाई हो बधाई हो।।
तर्ज सजा दो घर को गुलशन सा।


सुहानी चैत्र की नवमी
सुखद मधुमास है आया
सुहानी चैत्र की नवमी
सुखद मधुमास है आया
सुखद मधुमास है आया
छबीले रामलाला की
बधाई हो बधाई हो
रंगीले राम लाला की
बधाई हो बधाई हो।।


गजब की सांवरी सूरत
लजाती कोटि कामों को
गजब की सांवरी सूरत
लजाती कोटि कामों को
लजाती कोटि कामों को
रसीले राम लाला की
बधाई हो बधाई हो
रंगीले राम लाला की
बधाई हो बधाई हो।।









मुदित है आज कौशल्या
अवध सुख सिंधु सागर में
मुदित है आज कौशल्या
अवध सुख सिंधु सागर में
अवध सुख सिंधु सागर में
सुशीले राम लाला की
बधाई हो बधाई हो
रंगीले राम लाला की
बधाई हो बधाई हो।।


सुमन सुर बृन्द है बरसे
नृपति दशरथ ह्रदय हरषे
सुमन सुर बृन्द है बरसे
नृपति दशरथ ह्रदय हरषे
नृपति दशरथ ह्रदय हरषे
लुभीले राम लाला की
बधाई हो बधाई हो
रंगीले राम लाला की
बधाई हो बधाई हो।।


लुटावे मोतियाँ राजा
कनक मणि धेनु सब रानी
लुटावे मोतियाँ राजा
कनक मणि धेनु सब रानी
कनक मणि धेनु सब रानी
अलबेले राम लाला की
बधाई हो बधाई हो
रंगीले राम लाला की
बधाई हो बधाई हो।।


मुदित मन नाचते मुनिवर
बधाई गा रहे गिरधर
मुदित मन नाचते मुनिवर
बधाई गा रहे गिरधर
बधाई गा रहे गिरधर
लाड़ले राम लाला की
बधाई हो बधाई हो
रंगीले राम लाला की
बधाई हो बधाई हो।।


रंगीले रामलाला की
बधाई हो बधाई हो
बधाई हो बधाई हो
बधाई हो बधाई हो
रंगीले राम लाला की
बधाई हो बधाई हो।।














rangile ram lala ki badhai ho badhai ho lyrics