राम नाम तू जप ले रे बंदे बनेंगे तेरे काम लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
राम नाम तू जप ले रे बंदे
बनेंगे तेरे काम
क्यो भटके नर डगर डगर
अंतिम सत्य है राम
बोलो राम राम राम
बोलो राम राम राम।।
राम भजन भजके देखो
दाम नही कुछ लगता
भवसागर से तर जायेगा
ध्यान प्रभु का जो करता
साँस साँस में उसकी महिमा
रोम रोम में राम
बोलो राम राम राम
बोलो राम राम राम
क्यो भटके नर डगर डगर
अंतिम सत्य है राम।।
हीरा जनम मनुज का पाकर
जीवन भर है ठगाये
मोह माया के झूठे जग में
माटी मोल बिकाये
तन मन धन अर्पित हो उसपे
गुंजित प्रभु का नाम
बोलो राम राम राम
बोलो राम राम राम
क्यो भटके नर डगर डगर
अंतिम सत्य है राम।।
राम नाम है सच्चा मोती
मानव तू है महान
खिलजायेगा जीवन तेरा
अंतर मन पहचान
ह्रदय कुँज तू अर्पण कर दे
सबके दाता राम
बोलो राम राम राम
बोलो राम राम राम
क्यो भटके नर डगर डगर
अंतिम सत्य है राम।।
राम नाम तू जप ले रे बंदे
बनेंगे तेरे काम
क्यो भटके नर डगर डगर
अंतिम सत्य है राम
बोलो राम राम राम
बोलो राम राम राम।।
गायक प्रेषक दादू चारण।
9993590589
ram naam tu japle re bande banenge tere kaam lyrics