राम नाम का जादू दुनिया पे छा रहा है भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










राम नाम का जादू
श्रीराम नाम का जादू
दुनिया पे छा रहा है
श्री राम जी की महिमा
जन जन सुना रहा है।।


पाएगा सुख वो सच्चा
जो भी शरण में आया
इनके भगत जनों ने
बिन मांगे ही सब पाया
हर कोई इनके रंग में
रंगता ही जा रहा है
श्री राम जी की महिमा
जन जन सुना रहा है।।


हर विपदा से बचाए
मोह माया से छुड़ाए
दिल में लगन जगाए
जग नाम मुख पे आए
श्री राम नाम का सुमिरन
जीवन सजा रहा है


श्री राम जी की महिमा
जन जन सुना रहा है।।


राम नाम का जादू
श्रीराम नाम का जादू
दुनिया पे छा रहा है
श्री राम जी की महिमा
जन जन सुना रहा है।।



















ram naam ka jaadu duniya pe cha raha hai lyrics