राम के भजन बिना लग है ना पार भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










राम के भजन बिना लग है ना पार
ऐ मनुआ प्यारे श्री राम को सुमर ले।।


जोड़ी माया कोडी कोड़ी
धन दौलत से भर लओ तिजोरी
बड़े बड़े महल करे रे तैयार
ऐ मनुआ प्यारे श्री राम को सुमर ले।।


जेके लाने फिरत दीवाना
साथ न तेरे कुछ भी जाना
झूठे नाते सब झूठो संसार
ऐ मनुआ प्यारे श्री राम को सुमर ले।।


चौरासी से भटक के आओ
फिर भी राम नाम न गाओ
बीबी और बच्चों का पाकर के प्यार
ऐ मनुआ प्यारे श्री राम को सुमर ले।।









हरि से नेह लगाले प्यारे
वे ही भव से तारन हारे
स्नेही बनके ले जीवन सुधार
ऐ मनुआ प्यारे श्री राम को सुमर ले।।


राम के भजन बिना लग है ना पार
ऐ मनुआ प्यारे श्री राम को सुमर ले।।
लेखक गायक प्रेषक
श्री नारायण सिंह लोधी स्नेही
इंद्राणा मझोली जबलपुर
मोबाइल नंबर 9893838473










ram ke bhajan bina lag hai na paar lyrics