राम का नाम लो या श्याम की पूजा करलो भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










राम का नाम लो
या श्याम की पूजा करलो
कोई अंतर नही दोनो मे
भरोसा करलो॥॥


जीवन मे जप लो बस दो ही नाम
राम कहो कहलो श्याम
सुमिरन जो दिन रैन इनका करे
संकट रहेगा उनसे परे
राम का नाम लो या श्याम की॥॥


राघव ने रावण का तोड़ा है मान
माधव ने छीने है कंस के प्राण
एक तो बृज मे माखन चुराये
दूजे ने बैर शबरी के खाये
राम का नाम लो या श्याम की॥॥




राम का नाम लो
या श्याम की पूजा करलो
कोई अंतर नही दोनो मे
भरोसा करलो॥॥
















ram ka naam lo ya shyam ki puja kar lo