राम जी के सुंदर नगरिया बड़ा नीक लागे मंदिरिया - MadhurBhajans मधुर भजन










राम जी के सुंदर नगरिया
दोहा राम की भक्ति राम की सेवा
राम भजन में ही रंग जाना
ऐसा सुन्दर नगरी अयोध्या
मन करे नहीं अब घर को जाना।


राम जी के सुंदर नगरिया
बड़ा नीक लागे मंदिरिया।।


अवधपुरी रघुकुल की नगरी
सरयू किनारे अवधपुर नगरी
पाप मिट जाला धोवले सरिरिया
बड़ा नीक लागे मंदिरिया।।









सब धामों में धाम बड़ा है
अवधपुरी का नाम बड़ा है
जहां राम जन्मे दुपहरिया
बड़ा नीक लागे मंदिरिया।।


जहां राम का जन्म हुआ है
जन्मभूमि का मंदिर बना है
आरती सजे दोनों बेरिया
बड़ा नीक लागे मंदिरिया।।


राम जी की सुंदर नगरिया
बड़ा नीक लागे मंदिरिया।।
गायक लेखक हरिवंश प्रताप।
8765674570










ram ji ke sundar nagariya lyrics