राजा दसरथ के महलो में जन्म लियो श्री राम जी लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










राजा दसरथ के महलो में
जन्म लियो श्री राम जी।।


माता कौसल्या के जाये
बालक सूंदर रूप सुहाए
भूमि भार हरण को आये
मिलकर सखिया गावे गीत
घर घर आठो याम जी
राजा दसरथ के महलों में
जन्म लियो श्री राम जी।।


विस्वामित्र संग ले आये
उनका पूरन यज्ञ कराया
शंकर धनुष मरोड़ गिराया
हरा सब राजो का मान
जनक सुता सुख धाम जी
राजा दसरथ के महलों में
जन्म लियो श्री राम जी।।


दसरथ वचन मान रघुराई
वन को गए संग ले भाई
रावण सीता गई चुराई
हनुमत जाकर जला दी लंका
कीन्हो पुरण काम जी
राजा दसरथ के महलों में
जन्म लियो श्री राम जी।।









बीच समुद्र पुल बनवाई
लंका जाकर करि लड़ाई
राक्षस सेना मार गिराई
देकर राज विभीषण को
किया अवध पूरी विश्राम जी
राजा दसरथ के महलों में
जन्म लियो श्री राम जी।।


राजा दसरथ के महलो में
जन्म लियो श्री राम जी।।
गायक बद्री लाल गाडरी।
प्रेषक चारभुजा साउंड जोरावरपुरा।
9460405693
ये भी देखें राम दशरथ के घर जन्मे।










raja dashrath ke mahlo me janm liyo shri ram ji lyrics