राधे राधे रटते रहना अच्छा लगता है भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
राधे राधे रटते रहना
अच्छा लगता है
अब तो दर्शन हो जाएंगे
ऐसा लगता है।।
ये दुनिया है झूठी माया
क्यूँ भरमाया है
फंसकर इसमे कुछ ना मिलेगा
ऐसा लगता है
अब तो दर्शन हो जाएंगे
ऐसा लगता है।।
मन में ज्योती जला ले बंदे
राधा नाम की
रटकर राधे तर जाएंगे
ऐसा लगता है
अब तो दर्शन हो जाएंगे
ऐसा लगता है।।
कौन जगत में अपना है
और कौन पराया है
दुनिया का हर रिश्ता हमको
सपना लगता है
अब तो दर्शन हो जाएंगे
ऐसा लगता है।।
तोड़े सारे बंधन अब तो
प्रभु को पाना है
पायला को भी प्रभु का सुमिरन
अच्छा लगता है
अब तो दर्शन हो जाएंगे
ऐसा लगता है।।
राधे राधे रटते रहना
अच्छा लगता है
अब तो दर्शन हो जाएंगे
ऐसा लगता है।।
radhe radhe ratte rahana accha lagta hai lyrics