राधा रानी का जन्मदिन आया धूम मचाएंगे भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










राधा रानी का जन्मदिन
आया धूम मचाएंगे
आया है आज आया है
चारों ओर ही मंगल छाया है
लाडो प्यारी का जन्मदिन आया
कि नाचे गाएंगे।।
तर्ज मेरी लगी श्याम संग।


वृषभानु जी के भवन में
खुशियां हैं छाई
देने बधाई बृज सखियां आई
कहे मैया से लेकर
आज बधाई जाएंगे
राधा रानी का जनमदिन
आया धूम मचाएंगे।।


बरसाने की आज है शान नयारी
जगमग है आज गलियां सारी
लेकर फूलों की माला आज
भवन को सजाएंगे
राधा रानी का जनमदिन
आया धूम मचाएंगे।।









ब्रज मंडल मैं है आनंद छाया
सखियों ने मंगल गान है गाया
जनमी है लाली आज
सभी को बताएंगे
राधा रानी का जनमदिन
आया धूम मचाएंगे।।


देव लोक में भी बाजे बधाई
मंगलाचार की धुन है गाई
श्याम राधा जन्म के गीत
हम सब गाएंगे
राधा रानी का जनमदिन
आया धूम मचाएंगे।।


राधा रानी का जन्मदिन
आया धूम मचाएंगे
आया है आज आया है
चारों ओर ही मंगल छाया है
लाडो प्यारी का जन्मदिन आया
कि नाचे गाएंगे।।
लेखन एवं स्वर घनश्याम मिड्ढा।
भिवानी हरियाणा 9034121523










radha rani ka janamdin aaya dhoom machayenge lyrics