राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा
श्याम देखा घनश्याम देखा
ओ बंसी बजाते हुए
ओ राधा तेरा श्याम देखा।।
राधा तेरा श्याम हमने
मथुरा मैं देखा
बंसी बजाते हुए
ओ राधा तेरा श्याम देखा।।
राधा तेरा श्याम हमने
गोकुल मैं देखा
गैया चराते हुए
ओ राधा तेरा श्याम देखा।।
राधा तेरा श्याम हमने
वृन्दावन मैं देखा
रास रचाते हुए
ओ राधा तेरा श्याम देखा।।
राधा तेरा श्याम हमने
जतीपुरा मैं देखा
गोवर्धन उठाते हुए
ओ राधा तेरा श्याम देखा।।
राधा तेरा श्याम हमने
सर्वजगत मैं देखा
राधा राधा जपते हुए
ओ राधा तेरा श्याम देखा।।
राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा
श्याम देखा घनश्याम देखा
ओ बंसी बजाते हुए
ओ राधा तेरा श्याम देखा।।
radha dhundh rahi kisi ne mera shyam dekha lyrics