प्रभु राम का बनके दीवाना छमाछम नाचे वीर हनुमाना लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










प्रभु राम का बनके दीवाना
छमाछम नाचे वीर हनुमाना
के राम सियाराम जपता है
मस्त मगन रहता है
के राम सियाराम जपता है
मस्त मगन रहता है।।
तर्ज जट यमला पगला।


राम के सिवा नहीं सूझे
कोई दूजा नाम
राम जी की धुन में
रहता है ये आठों याम
चुटकी बजाए
खड़ताल बजाता है
मुख से ये राम हरे
राम गुण गाता है
जग से ये होके बेगाना
के राम सियाराम जपता है
मस्त मगन रहता है
के राम सियाराम जपता है
मस्त मगन रहता है।।


हाथ में सोटा लाल लंगोटा
पहना है
सिंदूरी तन वाले तेरा क्या
कहना है
राम सिया राम नाम
ओढ़ के चुनरिया
नाच रहा मस्ती में
अवध नगरीया
भूल गया बाला शर्माना
के राम सियाराम जपता है
मस्त मगन रहता है
के राम सियाराम जपता है
मस्त मगन रहता है।।









राम चरण की धूलि
माथे लगाई है
मन में छवि श्री राम
सिया की बसाई है
राम जी के सेवक है
बजरंग प्यारे जो
अपना समय
राम सेवा में गुजारे वो
कुंदन करे ना बहाना


के राम सियाराम जपता है
मस्त मगन रहता है
के राम सियाराम जपता है
मस्त मगन रहता है।।


प्रभु राम का बनके दीवाना
छमाछम नाचे वीर हनुमाना
के राम सियाराम जपता है
मस्त मगन रहता है
के राम सियाराम जपता है
मस्त मगन रहता है।।













prabhu ram ka banke deewana bhajan lyrics