प्रभु को गर भूलोगे बन्दे बाद बहुत पछताओगे लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










प्रभु को गर भूलोगे बन्दे
बाद बहुत पछताओगे
पैसे से भोजन लाओगे
भूख कहा से लाओगे
पैसे से भोजन लाओगे
भूख कहा से लाओगे
प्रभु को गर भूलोगे बंदे
बाद बहुत पछताओगे।।


पैसे के खातिर तू बन्दे
करता रहा हेरा फेरी
घी में डालडा डालडा में घी
करते नही तनिक देरी
सुंदर वक़्त को कब तक बन्दे
व्यर्थ में यू ही गवाओगे
पैसे से बिस्तर लाओगे
नींद कहा से लाओगे
प्रभु को गर भूलोगे बंदे
बाद बहुत पछताओगे।।


साबुन से इस् तन को बन्दे
धोता रहा तू मल मल के
मन तो तेरा गंदा रह गया
तीरथ करता चल चल के
प्रभु शरण में नही गए तो
बाद बहुत पछताओगे
पैसे से गहना लाओगे
रूप कहा से लाओगे
प्रभु को गर भूलोगे बंदे
बाद बहुत पछताओगे।।









संगीत है शक्ति ईश्वर का
इसका ही गुणगान करो
मन को बांधो तन को साधो
कभी नही अभिमान करो
अगर साधना नही करोगे
अंत समय पछताओगे
पैसे से सरगम सीखोगे
दर्द कहा से लाओगे
प्रभु को गर भूलोगे बंदे
बाद बहुत पछताओगे।।


प्रभु को गर भूलोगे बन्दे
बाद बहुत पछताओगे
पैसे से भोजन लाओगे
भूख कहा से लाओगे
पैसे से भोजन लाओगे
भूख कहा से लाओगे
प्रभु को गर भूलोगे बंदे
बाद बहुत पछताओगे।।


7004825279










prabhu ko gar bhuloge bande baad bahut pachtaoge lyrics