परमात्मा ना पाया पाया जन्म तो क्या हुआ लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
परमात्मा ना पाया
पाया जन्म तो क्या हुआ
परमात्मा न पाया
मेरे राम को ना पाया
परमात्मा न पाया
मेरे श्याम को ना पाया
परमात्मा न पाया
पाया जन्म तो क्या हुआ।।
कपड़े रंगा के बंदे
तू जग में घूमता है
जो मन को रंग ना पाया
कपड़ा रंगा तो क्या हुआ
परमात्मा न पाया
पाया जन्म तो क्या हुआ।।
गंगा में जाकर बंदे
तू तन की मैल धोता
जो मन को धो ना पाया
गंगा गया तो क्या हुआ
परमात्मा न पाया
पाया जन्म तो क्या हुआ।।
सत्संग में जाकर बंदे
ज्ञानी तू कहलाता है
जो टूटे दिल ना जोड़े
ज्ञानी हुआ तो क्या हुआ
परमात्मा न पाया
पाया जन्म तो क्या हुआ।।
परमात्मा ना पाया
पाया जन्म तो क्या हुआ
परमात्मा न पाया
मेरे राम को ना पाया
परमात्मा न पाया
मेरे श्याम को ना पाया
परमात्मा न पाया
पाया जन्म तो क्या हुआ।।
गायक विद्याकान्त झा।
9931244994
parmatma na paya paya janam to kya hua lyrics