पालने में खेले मेरो छोटो सो कन्हैया भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










पालने में खेले मेरो
छोटो सो कन्हैया
एकटक मैया यशोदा निहारती
माथे पर घुंघराले
कारे कारे सोहे लट
यशोमति मैया है संवारती
पालने में खेलें मेरो
छोटो सो कन्हैया।।


देख देख मैया को
कन्हैया मारे किलकारी
सांवरी सुरतिया पे
मन हरषे है
विहसि विहसि मैया
गोद में खिलावे
लल्ला लल्ला कहके दुलारती
पालने में खेलें मेरो
छोटो सो कन्हैया।।


तन सोहे पीताम्बर
भाल सोहे चंदा
मोर मुकुट सिर सोवत है
पाँव पैजनीया
कर की मुरलिया
कान्हा कान्हा है पुकारती


पालने में खेलें मेरो
छोटो सो कन्हैया।।


पालने में खेले मेरो
छोटो सो कन्हैया
एकटक मैया यशोदा निहारती
माथे पर घुंघराले
कारे कारे सोहे लट
यशोमति मैया है संवारती
पालने में खेलें मेरो
छोटो सो कन्हैया।।







गायक पं सुनील पाठक।
तबला बाबा रामध्यान गुप्ता।










paalne me khele mero choto so kanhaiya lyrics