ॐ जय जानकीनाथा प्रभु जय श्री रघुनाथा - MadhurBhajans मधुर भजन
ॐ जय जानकीनाथा
प्रभु जय श्री रघुनाथा
दोऊ कर जोड़ विनवौं
प्रभु मेरी सुन मेरी बाता
ॐ जय जानकीनाथा।।
तुम रघुनाथ हमारे
प्राण पिता माता
तुम हो सजन संघाती
श्री भक्ति मुक्ति दाता
ॐ जय जानकीनाथा।।
चौरासी प्रभु फन्द छुड़ाओ
मेटो जम त्रासा
निश दिन प्रभु मोहि राखो
अपने संग साथा
ॐ जय जानकीनाथा।।
सीताराम लक्ष्मण भरत शत्रुहन
संग चारौं भैया
जगमग ज्योति विराजत
शोभा अति लहिया
ॐ जय जानकीनाथा।।
हनुमत नाद बजावत
नेवर ठुमकाता
कंचन थाल आरती
करत कौशल्या माता
ॐ जय जानकीनाथा।।
किरिट मुकुट कर धनुष विराजत
शोभा अति भारी
मनीराम दर्शन को
तुलसिदास दर्शन को
पल पल बलिहारी
ॐ जय जानकीनाथा।।
ॐ जय जानकीनाथा
प्रभु जय श्री रघुनाथा
दोऊ कर जोड़ विनवौं
प्रभु मेरी सुन मेरी बाता
ॐ जय जानकीनाथा।।
om jai janaki natha lyrics in hindi