ॐ जय गंगे माता श्री जय गंगे माता आरती लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










ॐ जय गंगे माता
श्री जय गंगे माता
जो नर तुमको ध्याता
मन वांछित फल पाता
ॐ जय गँगे माता।।


चन्द्र सी ज्योत तुम्हारी
जल निर्मल आता
शरण पड़े जो तेरी
सो नर तर जाता
ॐ जय गँगे माता।।


पुत्र सगर के तारे
सब जग को ज्ञाता
किरपा दृष्टि तुम्हारी
त्रिभुवन सुखदाता
ॐ जय गँगे माता।।


एक ही बार जो तेरी
शरणागति आता
यम की त्रास मिटाकर
परम गति पाता
ॐ जय गँगे माता।।









आरती मात तुम्हारी
जो जन नित गाता
दास वही सहज में
मुक्ति को पाता
ॐ जय गँगे माता।।


ॐ जय गंगे माता
श्री जय गंगे माता
जो नर तुमको ध्याता
मन वांछित फल पाता
ॐ जय गँगे माता।।
स्वर तृप्ति जी शाक्या।










om jai gange mata aarti lyrics