ॐ जय अजमल लाला रामदेवजी आरती लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










ॐ जय अजमल लाला
प्रभू जय अजमल लाला
भक्त काज कलयुग में
लीनो अवतारा
ॐ जय अजमल लाला।।


अश्वन की असवारी सोहे
केशरिया जामा
शीश तुर्रो हद सोहे
हाथ में लिये भाला
ॐ जय अजमल लाला।।


डूबत जहाज तैराई
भैरव देत्य मारा
कृष्ण कला भय भंजन
राम रुणीचे वाला
ॐ जय अजमल लाला।।


अन्धन को प्रभु नेत्र देत है
कोढ़न को काया
बांझन पुत्र खिलावे
निर्धन को माया
ॐ जय अजमल लाला।।









नाथ द्वारका धाम से चलके
धोरा में आया
चार कूट चहुँदीश में
नेजा फहराया
ॐ जय अजमल लाला।।


जब जब भीड़ पड़ी भक्तो पर
दौड़ दौड़ आया
जहर भरे जीवन में
अमृत बरसाया
ॐ जय अजमल लाला।।


आरती रामदेव जी की
जो कोई नर गावे
कटे पाप जन्म जन्म का
विपदा मिट जावे
ॐ जय अजमल लाला।।


ॐ जय अजमल लाला
प्रभु जय अजमल लाला
बाबा राम रूणीचे वाला
बाबा लीले घोड़े वाला
बाबा मेणादे का लाला
बाबा धोली ध्वजा वाला
भक्त काज कलयुग में
लीनो अवतारा
ॐ जय अजमल लाला।।










om jai ajmal lala aarti lyrics