ओ सांवरे तेरे नाम के हम हैं बावरे भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










ओ सांवरे ओ साँवरे
ओ तेरे नाम के हम हैं बावरे
ओ साँवरे ओ साँवरे।।
तर्ज वादा ना तोड़।


दर दर की खाई ठोकर
मिला ना ठीकाना
शरण में तुम्हारी मिला
मुझको आशियाना
हो भाया मुझको तेरा ये गाँव रे
ओ साँवरे ओ साँवरे।।


ग्यारस की ग्यारस खाटू
जब भी मैं आऊं
अर्जी हमेशा तुमसे
मैं ये लगाऊं
हो रखना अपनी
कृपा की छाँव रे
ओ साँवरे ओ साँवरे।।









ज़ख्म पुराना चाहे
लाख अगर है
तेरे प्यार के मरहम का
ऐसा असर है
कुंदन सूख जाते
पल में घाव रे
ओ साँवरे ओ साँवरे।।


ओ सांवरे ओ साँवरे
ओ तेरे नाम के हम हैं बावरे
ओ साँवरे ओ साँवरे।।














o sanware tere naam ke hum hai baware lyrics