ओ सांवरे बना लो ना सेवादार भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










हारे का है तू ही सहारा
बाबा लखदातार
हार के बाबा आया हूँ
मैं तेरे दरबार
ओ सांवरे बना लो ना सेवादार
ओ साँवरे बना लो ना सेवादार।।
तर्ज ओ साँवरे मुझे तेरी जरुरत है।


राहों में तेरी बाबा
पलकें बिछाई हैं
फूलों से मैंने अपनी
कुटिया सजाई है
लीले की तू कर असवारी
दर्श दिखा एक बार
ओ साँवरे बना लो ना सेवादार
ओ साँवरे बना लो ना सेवादार।।


आँख से आंसू बरसे
जैसे बादल बरसे रे
आजा मेरे सांवरिया
क्यों तू देर लगाए रे
तुझपे है विश्वास मेरा
श्याम धणी सरकार
ओ साँवरे बना लो ना सेवादार
ओ साँवरे बना लो ना सेवादार।।









मैंने सुना सांवरिया
यारी खूब निभाता है
पकडे जिसका हाथ उसे
दुःख छू कभी नहीं पाता है
राही और मनोज श्याम का
मिलके करे सत्कार
ओ साँवरे बना लो ना सेवादार
ओ साँवरे बना लो ना सेवादार।।


हारे का है तू ही सहारा
बाबा लखदातार
हार के बाबा आया हूँ
मैं तेरे दरबार
ओ सांवरे बना लो ना सेवादार
ओ साँवरे बना लो ना सेवादार।।














o sanware bana lo na sewadar lyrics