ओ मईया तैने का ठानी मन में हिंदी भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
ओ मईया तैने का ठानी मन में
रामसिया भेज दये री बन में
दीवानी तैने का ठानी मन में
रामसिया भेज दये री बन में।।
जदपि भरत तेरो ही जायो
तेरी करनी देख लजायो
अपनों पद तैने आप गँवायो
भरत की नजरन में
रामसिया भेज दये री बन में
हठीली तैने का ठानी मन में
रामसिया भेज दये री बन में।।
मेहल छोड़ वहाँ नहीं रे मड़ैया
सिया सुकुमारीसंग दोउ भईया
काहू वृक्ष तर भीजत होंगे
तीनों मेहन में
रामसिया भेज दये री वन में
दीवानी तैने का ठानी मन में
रामसिया भेज दये री बन में।।
कौशल्या की छिन गयी बानी
रोय ना सकी उर्मिल दीवानी
कैकेयी तू बस एक ही रानी
रह गयी महलन में
रामसिय भेज दये री बन में।।
ओ मईया तैने का ठानी मन में
रामसिया भेज दये री बन में
दीवानी तैने का ठानी मन में
रामसिया भेज दये री बन में।।
o maiyya tene kaa thaani man me hindi lyrics