नीले पे होके सवार आया रे श्याम भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










नीले पे होके सवार आया रे
नाचे भगत तेरे सांवरे
नाचे भगत तेरे छम छमा छम छम
नीले पे होकें सवार आया रे
बाबा अपने भक्तों के द्वार आया रे।।
तर्ज पालकी में होके सवार आई।


ज्योत जगाई और ध्यान लगाया
फिर श्याम बाबा श्याम बाबा
भक्तों ने गाया
भक्तों की सुनके पुकार आया रे
खाटू से देखो ये श्याम आया रे
नीले पे होकें सवार आया रे
बाबा अपने भक्तों के द्वार आया रे।।









माथे लगाया प्यारा चन्दन का टिका
चंदा भी जिसके आगे
लागे है फीका
बनड़ा सा बनके ये श्याम आया रे
भक्तों की सुनके पुकार आया रे
नीले पे होकें सवार आया रे
बाबा अपने भक्तों के द्वार आया रे।।


शीश का दानी श्याम कहाया
भक्तों की खातिर बाबा
दौड़ा है आया
साहनी भी चरणों में दास आया रे
भक्तों की सुनके पुकार आया रे
नीले पे होकें सवार आया रे
बाबा अपने भक्तों के द्वार आया रे।।


नाचे भगत तेरे सांवरे
नाचे भगत तेरे छम छमा छम छम
नीले पे होके सवार आया रे
बाबा अपने भक्तों के द्वार आया रे।।













neele pe hoke sawar aaya re lyrics