नन्द के लाला आयो है कृष्ण जन्म बधाई लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










नन्द बाबा के नन्द भवन में
आनंद छायो है
नन्द के लाला आयो है
नन्द के लाला आयो हैं।।
देखे कृष्ण जन्म भजन लिरिक्स।


बजे ढोल मृदंग झांझ ढप
बाज रही शहनाई
प्रकटे गोकुल में गोविंदा
घर घर बजी बधाई
पारब्रह्म पूरण परमेश्वर
दरस दिखायो है
नन्द के लाला आयो हैं
नन्द के लाला आयो हैं।।


बरस रहा है केसर चन्दन
बरस रही रस धारा
जय गोविंदा जय गोपाला
गूंज रहा जयकारा
झूम झूम कर नाच नाच कर
धूम मचायो है
नन्द के लाला आयो हैं
नन्द के लाला आयो हैं।।









नन्द यशोदा नहीं समाते
आज ख़ुशी के मारे
नन्द भवन में लूट पड़ी है
लूट रहे है सारे
तू भी लूट ले आज मधुपहरि
लूट मचायो है
नन्द के लाला आयो हैं
नन्द के लाला आयो हैं।।


नन्द बाबा के नन्द भवन में
आनंद छायो है
नन्द के लाला आयो है
नन्द के लाला आयो हैं।।
स्वर श्री चित्र विचित्र जी महाराज जी।










nand ke lala aayo hai bhajan lyrics in hindi