नबजिया वैद क्या जाणे हमें दिल कि बीमारी है भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
नबजिया वैद क्या जाणे
हमें दिल कि बीमारी है।।
कभी कफ रोग बतलाये
कभी तासीर गरमी की
जिगर का हाल तू मेरा
नहीं जाने अनाडी है
नबजिया वैद क्या देखे
हमें दिल कि बीमारी है।।
सनम कि मोहिनी मूरत
बसी दिल बीच में मेरे
न मन में चैन है तन की
खबर सारी बिसारी है
नबजिया वैद क्या देखे
हमें दिल कि बीमारी है।।
असर करती नहीं कोई
दवाई कीमती तेरी
बिना दीदार दिलबर के
मिटे नहीं बेकरारी है
नबजिया वैद क्या देखे
हमें दिल कि बीमारी है।।
अगर दीदार को मेरे
मिलावे तू कभी मुझसे
वो ब्रह्मानंद गुण तेरा
करूँ मैं यादगारी है
नबजिया वैद क्या देखे
हमें दिल कि बीमारी है।।
नबजिया वैद क्या जाणे
हमें दिल कि बीमारी है।।
7742499146
nabjiya vaid kya jane hame dil ki bimari hai lyrics