ना कर तू अभिमान खिलौने माटी के लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










ना कर तू अभिमान
खिलौने माटी के
झूठी तेरी शान
खिलौने माटी के।।


अपनी शानो शौकत पर
क्यो करता है अभिमान तू
कुछ नही है तेरा बन्दे
अब इसे ले जान तू
मोह माया में फस कर बन्दे
बनता क्यो अनजान तू
ना कर तु अभिमान
खिलौने माटी के।।


तेरी मेरी करके बन्दे
क्या है तूने पा लिया
लालच करके बन्दे तूने
पाप कितना कमा लिया
जाना कुछ ना साथ है तेरे
रखले इतना ध्यान तू
ना कर तु अभिमान
खिलौने माटी के।।


छोड़ के अपने गोरख धंधे
जप ले प्रभु का नाम तू
अपने इस जीवन को बन्दे
करले प्रभु के नाम तू
चार दिनो की है ज़िंदगानी
जप ले प्रभु का नाम तू
ना कर तु अभिमान
खिलौने माटी के।।









ना कर तू अभिमान
खिलौने माटी के
झूठी तेरी शान
खिलौने माटी के।।




8700701333










na kar tu abhiman khilone mati ke lyrics