मुझ पर भी दया की कर दो नज़र कृष्ण भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
मुझ पर भी दया की कर दो नज़र
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर
कुछ दीनों के दुःख की लेलो खबर
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर।।
तर्ज श्यामा आन बसों वृंदावन में।
आरत जन तुमको पुकार रहे
आने की बाट निहार रहे
सिर छिपा के यहाँ बैठे नटवर
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर
मुझ पर भी दया कि कर दो नज़र
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर।।
ब्रजबाला व्याकुल रहती है
ग्वालों की टोली कहती है
कब आओगे नटवर बनकर
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर
मुझ पर भी दया कि कर दो नज़र
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर।।
जिस बंसी ने प्रेम प्रकाश किया
रसदायक रास बिलास किया
बज जाए वही बंसी घर घर
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर
मुझ पर भी दया कि कर दो नज़र
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर।।
बिसरा दो इन्हें या सम्हालो इन्हें
ठुकरा दो चाहे अपना लो इन्हें
दृग बिन्दु है आपके पेशे नज़र
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर
मुझ पर भी दया कि कर दो नज़र
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर।।
मुझ पर भी दया की कर दो नज़र
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर
कुछ दीनों के दुःख की ले लो खबर
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर।।
स्वर पूजा कुमारी।
रचना श्री बिंदु जी महाराज।
mujh par bhi daya ki kar do nazar lyrics