मोहे थाम ले गुरुवर आजा भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
मोहे थाम ले गुरुवर आजा
मेरा बनके खिवैया आजा
बड़ा गहरा है भवर
कुछ आये ना नज़र
मोहे थाम लें गुरुवर आजा।।
तर्ज हारे के सहारे आजा।
बेसहारा समझ
ये जहाँ छल गया
छोड़ मुझको बता
तू कहाँ चल दिया
मोहे लगता है डर
थोड़ी कृपा तू कर
जरा गिरते हुए को उठा जा
बड़ा गहरा है भवर
कुछ आये ना नज़र
मोहे थाम लें गुरुवर आजा।।
आंसुओ पे मेरे
ये जहाँ हँस रहा
ये जमी हँस रही
आसमा हँस रहा
बैरी हुआ है जहा
अब जाऊ मैं कहाँ
इस मन को ये बतला जा
बड़ा गहरा है भवर
कुछ आये ना नज़र
मोहे थाम लें गुरुवर आजा।।
मोहे थाम ले गुरुवर आजा
मेरा बनके खिवैया आजा
बड़ा गहरा है भवर
कुछ आये ना नज़र
मोहे थाम लें गुरुवर आजा।।
mohe tham le guruvar aaja lyrics