मोहे प्यारो लगे वृन्दावन कोई हाथ पकड़ पहुंचा देना लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










मोहे प्यारो लगे वृन्दावन
कोई हाथ पकड़ पहुंचा देना
उस बांके से मुझे मिलवा देना
कोई हाथ पकड़ पहुंचा देना
मोहे प्यारों लगे वृन्दावन
कोई हाथ पकड़ पहुंचा देना।।


वृन्दावन के बांके बिहारी
जाकी मोटी अँखियाँ कजरारी
मेरे नैनो से नैन मिलवा देना
कोई हाथ पकड़ पहुंचा देना
मोहे प्यारों लगे वृन्दावन
कोई हाथ पकड़ पहुंचा देना।।


वृन्दावन यमुना का किनारा
स्नान कर मिले भक्ति अपारा
मुझे प्रेम भक्ति दिखवा देना
कोई हाथ पकड़ पहुंचा देना
मोहे प्यारों लगे वृन्दावन
कोई हाथ पकड़ पहुंचा देना।।


वृन्दावन की रज अति पावन
संतो के दर्शन मनभावन
मने मस्तक पे रज लगवा देना
कोई हाथ पकड़ पहुंचा देना
मोहे प्यारों लगे वृन्दावन
कोई हाथ पकड़ पहुंचा देना।।









मोहन पिले प्रेम का प्याला
राधा नाम का हो जा मतवाला
राधा नाम अमृत पिलवा देना
कोई हाथ पकड़ पहुंचा देना
मोहे प्यारों लगे वृन्दावन
कोई हाथ पकड़ पहुंचा देना।।


मोहे प्यारो लगे वृन्दावन
कोई हाथ पकड़ पहुंचा देना
उस बांके से मुझे मिलवा देना
कोई हाथ पकड़ पहुंचा देना
मोहे प्यारों लगे वृन्दावन
कोई हाथ पकड़ पहुंचा देना।।














mohe pyaro lage vrindavan koi hath pakad pahucha dena lyrics