मेरी मैया तू एक बार आजा दर्श दिखा जा भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
मेरी मैया तू एक बार आजा
हाँ दर्श दिखा जा
खड़े है इंतजार में
हाथ जोड़े हम तेरे दरबार में
हाथ जोड़े हम तेरे दरबार में।।
तर्ज ओ फिरकी वाली।
पहले भी माँ को हमने
खूब मनाया
मानेगी माँ मानेगी
भजनो को गाके हमने
खूब सुनाया
जानेगी माँ जानेगी
मेरे प्यासे नैना तरसे
कब आएगी दर पे
किया तूने उद्धार मेरा मैया
पडूँ तेरे पईया
खड़े है इंतजार में
हाथ जोड़े हम तेरे दरबार में
हाथ जोड़े हम तेरे दरबार में।।
सोचा था माँ के
हम दरबार जाएं
जाएंगे माँ जाएंगे
झोली को माँ के
दर से भर लाए
लायेंगे माँ लायेंगे
मेरी मैया मेरी नैया
पार करोगी नैया
शेरोवाली जगत रखवाली
ओ मेहरोवाली
खड़े है इंतजार में
हाथ जोड़े हम तेरे दरबार में
हाथ जोड़े हम तेरे दरबार में।।
मेरी अरदास सुनले
हे माँ जगदम्बे
जय अम्बे जय जगदम्बे
हाथ जोड़ कर
नमन करे हम
जय दुर्गे जय जगदम्बे
हे माँ भवानी दे दो निशानी
पूरण करो कहानी
मैं तो आया द्वार तेरे मैया
पाऊं तेरी छैया
खड़े है इंतजार में
हाथ जोड़े हम तेरे दरबार में
हाथ जोड़े हम तेरे दरबार में।।
मेरी मैया तू एक बार आजा
हाँ दर्श दिखा जा
खड़े है इंतजार में
हाथ जोड़े हम तेरे दरबार में
हाथ जोड़े हम तेरे दरबार में।।
meri maiya tu ek baar aaja darsh dikha ja lyrics