मेरे श्याम गम हरेंगे हिंदी भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










हे श्याम सुन्दर बांके बिहारी
दुनिया है आई शरण तिहारी
मेरे श्याम गम हरेंगे
भंडार वो भरेंगे
हे श्याम सुन्दर बांके बिहारी।।
तर्ज चाहूंगा मैं तुझे सांझ।


सुनता है तू दिल की सदा
आगे तेरे कुछ ना छुपा
मेरे श्याम मेरे श्याम
तेरी बार बार जयकार हम करेंगे
भंडार वो भरेंगे
हे श्याम सुन्दर बांके बिहारी।।


विपदा की आए घड़ी
जोड़ के हाथ दुनिया खड़ी
मेरे श्याम मेरे श्याम
सबपे बार बार उपकार वो करेंगे
भंडार वो भरेंगे
हे श्याम सुन्दर बांके बिहारी।।









सुबह के बाद होती है रात
सुख दुःख संग चलते है साथ
मेरे श्याम मेरे श्याम
सबको बार बार भव से वो ही तरेंगे


भंडार वो भरेंगे
हे श्याम सुन्दर बांके बिहारी।।


हे श्याम सुन्दर बांके बिहारी
दुनिया है आई शरण तिहारी
मेरे श्याम गम हरेंगे
भंडार वो भरेंगे
हे श्याम सुन्दर बांके बिहारी।।












mere shyam gam harenge bhajan lyrics