मेरे घर आयो शुभ दिन आज मंगल करो श्री गजानना लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
मेरे घर आयो शुभ दिन आज
मंगल करो श्री गजानना।।
आवो देवा करूँ मैं सेवा
मोदक और धरूँ नित मेवा
रिद्धि सिद्धि संग2
आवो महाराज
मंगल करो श्री गजानना।।
शुभ अवसर है मेरे आंगन
विघ्न हरो सब सिद्धिविनायक
करूं पूजा म्हे तो2
सवारो नी काज
मंगल करो श्री गजानना।।
प्रार्थना करते हैं हृदय से तुमको
खुशियां खुशियां देना हमको
तेरे चरणों में2
लाखों प्रणाम
मंगल करो श्री गजानना।।
मेरे घर आयो शुभ दिन आज
मंगल करो श्री गजानना।।
919166267551
mere ghar aayo shubh din aaj lyrics