मेरी दिल की हर धड़कन बोले भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
मेरी दिल की हर धड़कन बोले
क्या बोले क्या बोले
मेरे सांसो की सरगम बोले
क्या बोले क्या बोले
अब तो आजा कन्हैया क्यों सताए
अब तो आजा अब तो आजा।।
ये भी देखें दिल की हर धड़कन से।
बिन श्याम तेरे मेरा जीवन
सुना सुना सा हो गया
दुनिया की झूठी रौनक में
नादान मेरा मन खो गया
मेरी आँखों का सावन बोले
क्या बोले क्या बोले
ये बरस बरस हरदम बोले
क्या बोले क्या बोले
अब तो आजा कन्हैया क्यों सताए
अब तो आजा अब तो आजा।।
मतलब की दुनिया ये सारे
स्वारथ के रिश्ते नाते है
सुख में तो है सब साथ मेरे
सब दुःख में नैन चुराते है
मेरे प्रेम का ये बंधन बोले
क्या बोले क्या बोले
सुख दुःख तुझे कर अर्पण बोले
क्या बोले क्या बोले
अब तो आजा कन्हैया क्यों सताए
अब तो आजा अब तो आजा।।
ओ श्याम सलोने सांवरिया
मेरे दिल को दुखाना ठीक नही
पहले ही दिल घायल मेरा
इसे और जलाना ठीक नही
मेरा रोम रोम कण कण बोले
क्या बोले क्या बोले
संजू तो जन्म जनम बोले
क्या बोले क्या बोले
अब तो आजा कन्हैया क्यों सताए
अब तो आजा अब तो आजा।।
मेरी दिल की हर धड़कन बोले
क्या बोले क्या बोले
मेरे सांसो की सरगम बोले
क्या बोले क्या बोले
अब तो आजा कन्हैया क्यों सताए
अब तो आजा अब तो आजा।।
गायक संजू शर्मा जी।
प्रेषक निलेश मदनलाल जी खंडेलवाल।
9765438728
mere dil ki har dhadkan bole bhajan lyrics