मेरे बजरंगबली कैसे लंका जली भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










मेरे बजरंगबली कैसे लंका जली
तूने लंका जलाई मजा आ गया
मच गई खलबली
ना किसी की चली
सोने की लंका जलाई मजा आ गया
मेरें बजरंगबली कैसे लंका जली
तूने लंका जलाई मजा आ गया।।
तर्ज मेरे रश्के कमर।


माता सीता की खोज में तुम तो गये
अशोक वाटिका में सीता मां के
सन्मुख भये
बाग ऐसा उजाड़ा रखवारे थे बली
मार सबको भगाई मजा आ गया
मेरें बजरंगबली कैसे लंका जली
तूने लंका जलाई मजा आ गया।।


ब्रह्मास्त्र में बंधे आये दरबार में
पूंछ कपड़ा लपेटे न रहा दरबार में
लंबी पूंछ बढ़ी उसमें तेल घी डली
आग उसमें लगाई मजा आ गया
मेरें बजरंगबली कैसे लंका जली
तूने लंका जलाई मजा आ गया।।









मेरे बजरंगबली कैसे लंका जली
तूने लंका जलाई मजा आ गया
मच गई खलबली
ना किसी की चली
सोने की लंका जलाई मजा आ गया
मेरें बजरंगबली कैसे लंका जली
तूने लंका जलाई मजा आ गया।।
गीतकार व गायक संजू वाडीवा।
9893323746










mere bajrangbali kaise lanka jali lyrics