मेरा भोला बड़ा मतवाला सोहे गले बीच सर्पों की माला - MadhurBhajans मधुर भजन
मेरा भोला बड़ा मतवाला
सोहे गले बीच सर्पों की माला।।
माथे चन्दा सुहाए
जटा गंगा बहाये
कमर बांधे हुए मृगछाला
मेरा भोला बडा मतवाला।।
खाते भंगिया धतूर
करें नशा भरपूर
समुद्र मंथन का विष पीने वाला
मेरा भोला बडा मतवाला।।
रहे परबत कैलाश
गौरा मइया के साथ
गोद में बैठे गणपति लाला
मेरा भोला बडा मतवाला।।
मेरा भोला बड़ा मतवाला
सोहे गले बीच सर्पों की माला।।
गायक हरिवंश प्रताप।
8765674570
mera bhola bada matwala lyrics