मैं तो चली रे पिया के देश चित्र विचित्र भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
मैं तो चली रे पिया के देश
हो मै तो चली रे पिया के देश
ये देश हुआ प्रदेश
मै तो चली रे पिया के देश।।
पिया मिलन को तरस रही थी
छम छम अंखिया बरस रही थी
है धर जोगन का भेष
मै तो चली रे पिया के देश।।
बीते दिवस कई बीती रतिया
मन की कहूंगी उनसे सारी बतिया
हो लागि क्या क्या मन को ठेस
मै तो चली रे पिया के देश।।
आया बुलावा मेरे पिया का
मन उपवन हरषाये जीया का
हो छाया आनंद मन में विशेष
मै तो चली रे पिया के देश।।
चित्र विचित्र आई बेला मिलन की
दुल्हन बनुगी में तो सांवरे सजन की
अब क्या रह गया शेष
मै तो चली रे पिया के देश।।
मै तो चली रे पिया के देश
हो मैं तो चली रे पिया के देश
ये देश हुआ प्रदेश
मै तो चली रे पिया के देश।।
me to chali re piya ke desh bhajan lyrics