मानो तो मैं गंगा माँ हूँ ना मानो तो बहता पानी भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
मानो तो मैं गंगा माँ हूँ
ना मानो तो बहता पानी
जो स्वर्ग ने दी धरती को
मैं हूँ प्यार की वही निशानी
मानो तो मै गंगा माँ हूँ
ना मानो तो बहता पानी।।
युग युग सेमैं बहती आई
नील गगन के नीचे
सदियो से ये मेरी धारा
ये प्यार की धरती सींचे
मेरी लहर लहर पे लिखी है
मेरी लहर लहर पे लिखी है
इस देश की अमर कहानी
मानो तो मै गंगा माँ हूँ
ना मानो तो बहता पानी।।
हरी ॐ हरी ॐ हरी ॐ।
कोई वजब करे मेरे जल से
कोई वजब करे मेरे जल से
कोई मूरत को नहलाए
कही मोची चमड़े धोए
कही पंडित प्यास बुझाए
ये जात धरम के झगड़े
ये जात धरम के झगड़े ओ
इंसान की है नादानी
मानो तो मैं गंगा मा हूँ
ना मानो तो बहता पानी।।
हर हर गंगे हर हर गंगे।
गौतम अशोक अकबर ने
यहा प्यार के फूल खिलाए
तुलसी ग़ालिब मीरा ने
यहा ज्ञान के दिप जलाए
मेरे तट पे आज भी गूँजे
मेरे तट पे आज भी गूँजे
नानक कबीर की वाणी
मानो तो मैं गंगा मा हूँ
ना मानो तो बहता पानी।।
मानो तो मैं गंगा माँ हूँ
ना मानो तो बहता पानी
जो स्वर्ग ने दी धरती को
मैं हूँ प्यार की वही निशानी
मानो तो मै गंगा माँ हूँ
ना मानो तो बहता पानी।।
mano to mei ganga maa hun hindi lyrics