मंदिर को सजाया तेरे वास्ते श्याम आ जाओ ना - MadhurBhajans मधुर भजन
मंदिर को सजाया तेरे वास्ते
श्याम आ जाओ ना
श्याम आ जाओ ना।
तेरे प्यारे भक्तो के ही वास्ते
श्याम आ जाओ ना
श्याम आ जाओ ना।।
तर्ज काहे को बुलाया मुझे बालमा।
मुरली बजा जा तू
धुन वो सुना जा तू
ऐ मेरे मोहना हो
घायल मनवा तड़पे मोरा
व्याकुल है दोनो नैना
तेरे बिन सूना मोरा अंगना
श्याम आ जाओ ना
श्याम आ जाओ ना।।
हमको सताए क्यो
ये न बताए क्यो
हमने तेरा क्या किया हो
एक झलक माँगी थी तुझसे
फिर क्यो हमसे दूर हुआ
हमको यूँ सताओ प्रभू और ना
श्याम आ जाओ ना
श्याम आ जाओ ना।।
रस्ता निहारुँ मै
राह बुहारूँ मै
तेरे लिए हे प्रभू हो
शवरी जैसे बैर नही और
मीरा के जैसे घुँघृरू
बनके राम मेरे भी घर पाओना
श्याम आ जाओ ना
श्याम आ जाओ ना।।
मंदिर को सजाया तेरे वास्ते
श्याम आ जाओ ना
श्याम आ जाओ ना।
तेरे प्यारे भक्तो के ही वास्ते
श्याम आ जाओ ना
श्याम आ जाओ ना।।
भजन लेखक एवं प्रेषक
शिवनारायण वर्मा
मोबान8818932923
वीडियो अभी उपलब्ध नहीं।
mandir ko sajaya tere vaaste lyrics