मन मंदिर में राम होना चाहिए भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










जुबां पे राम का नाम होना चाहिए
मन मंदिर में राम होना चाहिए
मन मंदिर में राम होना चाहिए।।


सीताराम चरित अति पावन
तुलसी करते गायन
मर्यादा बिन राम है सूने
कहती है रामायण
मन अपना अयोध्या धाम होना चाहिए
मन मंदिर में राम होना चाहिए।।


मन मंदिर के सिंहासन पे
सजेगा राम का आसन
निर्मल मन तेरा हो जाएगा
राम करेंगे शाशन
पापों पे पूर्ण विराम होना चाहिए
मन मंदिर में राम होना चाहिए।।


जब जब होगी घर घर अंदर
राम चरित की पूजा
हनुमत की किरपा बरसेगी
राम राज्य तब होगा
प्रभु राम पे हमें अभिमान होना चाहिए
मन मंदिर में राम होना चाहिए।।









श्री राम चरित मानस अपनाकर
राम चरित तुम गाओ
कहता रोमी पापी मन में
राम की ज्योत जगाओ
सियाराम का हमें गुलाम होना चाहिए
मन मंदिर में राम होना चाहिए।।


जुबां पे राम का नाम होना चाहिए
मन मंदिर में राम होना चाहिए
मन मंदिर में राम होना चाहिए।।












man mandir me ram hona chahiye lyrics