मन हो जा दिवाना रे बालाजी के चरणों में भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
मन हो जा दिवाना रे
बालाजी के चरणों में
तू करले ठिकाना रे
बालाजी के चरणो में
मन हो जा दीवाना रे
बालाजी के चरणों में।।
पिता पवन अंजनी महतारी
शिव शंकर के हो अवतारी
सारा झुकता जमाना रे
बालाजी के चरणो में
मन हो जा दीवाना रे
बालाजी के चरणों में।।
अष्ट सिद्धि नवनिधि के दाता
दिनों के अटके काम बनाता
सारा रहता खजाना रे
बालाजी के चरणो में
मन हो जा दीवाना रे
बालाजी के चरणों में।।
निर्धन को धनवान बनाते
निर्बल को बलवान बनाते
तू भी मन को लगाना रे
बालाजी के चरणो में
मन हो जा दीवाना रे
बालाजी के चरणों में।।
तन के सारे रोग मिटाते
भवर से नैया पार लगाते
अपनी विनती सुनाना रे
बालाजी के चरणो में
मन हो जा दीवाना रे
बालाजी के चरणों में।।
मन हो जा दिवाना रे
बालाजी के चरणों में
तू करले ठिकाना रे
बालाजी के चरणो में
मन हो जा दीवाना रे
बालाजी के चरणों में।।
man ho ja diwana re balaji ke charno me lyrics