मैया ना भुलाना हमको ना भुलाना भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










मैया ना भुलाना
हमको ना भुलाना
मेरे घर में तुम सदा आती रहना
तेरा है परिवार तू संग में रहना
मईया ना भुलाना
हमको ना भुलाना।।
तर्ज हारे हारे हारे।


छोटा सा परिवार है मेरा
छोटा सा संसार है
मेरे सिर पे हाथ हो तेरा
बस इतनी दरकार है
इससे ज्यादा मैया
तुमसे क्या कहना
तेरा है परिवार
तू संग में रहना
मईया ना भुलाना
हमको ना भुलाना।।


किसको क्या बतलाऊ मैं
किसके द्वारे जाऊ
तुझको अपने दिल की सुना के
चैन बड़ा मैं पाऊ
जो कहना बस
तेरे आगे ही कहना
तेरा है परिवार
तू संग में रहना
मईया ना भुलाना
हमको ना भुलाना।।









कुछ भी अगर देना मुझको तो
मैया इतना देना
मेरे इस परिवार के सिर पे
अपना हाथ रख देना
कहे पवन के बार बार
ये ही कहना
तेरा है परिवार
तू संग में रहना
मईया ना भुलाना
हमको ना भुलाना।।


मैया ना भुलाना
हमको ना भुलाना
मेरे घर में तुम सदा आती रहना
तेरा है परिवार तू संग में रहना
मईया ना भुलाना
हमको ना भुलाना।।












maiya na bhulana humko na bhulana lyrics