मैंने सोचा न था ऐसा होगा कभी तुने नजरें मिलाई मजा आ गया - MadhurBhajans मधुर भजन
मैंने सोचा न था
ऐसा होगा कभी
तुने नजरें मिलाई
मजा आ गया
अब तो रहता सुरूर
सच कहूं मैं हजूर
तुने ऐसी पिलाई
मजा आ गया।।
तर्ज मेरे रश्के कमर।
जब आंखों से आंसू छलकने लगे
तब कदम मेरे खुद ही बहकने लगे
चले राह में तेरी चले चाह में तेरी
ली दिल ने अंगड़ाई
मजा आ गया
मैने सोचा ना था
ऐसा होगा कभी
तुने नजरें मिलाई
मजा आ गया।।
मेरे जीवन में हरपल अंधेरा रहा
जो था मेरा कभी वो ना मेरा रहा
अब तो तेरी नज़र
रखे मेरी खबर
जब दिया ये दिखाई
मजा आ गया
मैने सोचा ना था
ऐसा होगा कभी
तुने नजरें मिलाई
मजा आ गया।।
तेरे रहमों करम पे है ये जिन्दगी
बता कैसे करूं मैं तेरी बन्दगी
मिला जो भी सिला
ना किसी से गिला
छोड़ी करनी बुराई
मजा आ गया
मैने सोचा ना था
ऐसा होगा कभी
तुने नजरें मिलाई
मजा आ गया।।
छोड़ के दर तेरा अब न जाऊं कहीं
मीत तुमसा न कोई मैं पाऊं कहीं
मेरे जीवन में ग़म
नहीं थे कोई कम
कर दी इनकी सफाई
मजा आ गया
मैने सोचा ना था
ऐसा होगा कभी
तुने नजरें मिलाई
मजा आ गया।।
ये तेरी बन्दगी का ही आगाज़ है
आज दिल की यही श्याम आवाज है
तेरी लागी लगन
रहे जालान मगन
लाग ऐसी लगाई
मजा आ गया
मैने सोचा ना था
ऐसा होगा कभी
तुने नजरें मिलाई
मजा आ गया।।
मैंने सोचा न था
ऐसा होगा कभी
तुने नजरें मिलाई
मजा आ गया
अब तो रहता सुरूर
सच कहूं मैं हजूर
तुने ऐसी पिलाई
मजा आ गया।।
गायक राजू बावरा जी।
भजन रचयिता
पवन जालान जी।
9416059499 भिवानी हरियाणा
maine socha na tha aisa hoga kabhi lyrics