मैंने कुटिया आज सजाई आजा आजा कृष्ण कन्हाई लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










मैंने कुटिया आज सजाई
आजा आजा कृष्ण कन्हाई
हो हो हो
मैने कुटिया आज सजाई
आजा आजा कृष्ण कन्हाई
तेरे दर्शन की प्यास जगी
कन्हैया आजा घड़ी दो घड़ी।।
तर्ज मैंनेपायल है छनकाई।


बाबा जो घर तू आए
तेरी धूली मिल जाए
बंद किस्मत खुल जाए
साँवरिया आ
मेरी बिगड़ी बात बना दे
मुझको एक झलक दिखला दे
अँखिया रस्ते पे कब से लगी
कन्हैया आजा घड़ी दो घड़ी।।


मेरे दिलदार साँवरिया
छोड़ के खाटू नगरिया
ले ले टाबर की खबरिया
ओ बाबा आ
आजा रूखा सूखा खाने
इस निर्धन का मान बढ़ाने
ना थाली छप्पन भोग से सजी
कन्हैया आजा घड़ी दो घड़ी।।









गर जो इक बारी आए
ये दावा जा ना पाए
प्रेम बँधन बँध जाए
साँवरिया
सुनले भरोसा तोड़ ना देना
रूबी रिधम को छोड़ ना देना
कहती असुवन की ये झड़ी
कन्हैया आजा घड़ी दो घड़ी।।


मैंने कुटिया आज सजाई
आजा आजा कृष्ण कन्हाई
हो हो हो
मैने कुटिया आज सजाई
आजा आजा कृष्ण कन्हाई
तेरे दर्शन की प्यास जगी
कन्हैया आजा घड़ी दो घड़ी।।




9717612115










maine kutiya aaj sajayi aaja aaja krishna kanhai lyrics