मैंने छोड़ा जगत जंजाल उदित नारायण भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










मैंने छोड़ा जगत जंजाल
राम गुण गाने लगा
राम नाम की धुन में बहकर
जीवन सफल बनाने लगा
मैने छोड़ा जगत जंजाल
राम गुण गाने लगा।।


ये माया है बहता पानी
ना रहे राजा ना रही रानी
हम तुम सब की यही कहानी
यह दुनिया है आनी जानी
नाम राम का सबसे सच्चा
नाम राम का सबसे सच्चा
सबको यही समझाने लगा।
मैने छोड़ा जगत जंजाल
राम गुण गाने लगा
राम नाम की धुन में बहकर
जीवन सफल बनाने लगा
मैंने छोड़ा जगत जंजाल
राम गुण गाने लगा।।


राम ही दीपक राम ही बाती
राम सभी का सच्चा साथी
राम सभी की पढ़ता पाती
याद राम की कभी ना जाती
राम भक्ति के मैं घर घर में
भक्ति दिप दमकाने लगा।







मैने छोड़ा जगत जंजाल
राम गुण गाने लगा
राम नाम की धुन में बहकर
जीवन सफल बनाने लगा
मैंने छोड़ा जगत जंजाल
राम गुण गाने लगा।।










maine chhoda jagat janjal lyrics