मैं तो यमुना का पूजन करुँगी भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










मैं तो यमुना का पूजन करुँगी
अपने जीवन को चंदन करुँगी।।
तर्ज मैं तो शिव की पुजारन।


बाजे कण कण में कान्हा की बंसी
मन में भक्तो के भरती है भक्ति
बाजे कण कण में कान्हा की बंसी
मन में भक्तो के भरती है भक्ति
मैं भी कान्हा का सुमिरन करुँगी
अपने जीवन को चंदन करुँगी।।


ऐसी किरपा मिले यमुना माँ की
यम लगाते ना भक्तों को फांसी
ऐसी किरपा मिले यमुना माँ की
यम लगाते ना भक्तों को फांसी
तोड़ जग के ये बंधन मैं दूंगी
अपने जीवन को चंदन करुँगी।।









यमुना मैया का मुखड़ा सलोना
इनके मन में विराजे है मोहना
यमुना मैया का मुखड़ा सलोना
इनके मन में विराजे है मोहना
कान्हा भजनो से वंदन करुँगी
अपने जीवन को चंदन करुँगी।।


मैं तो यमुना का पूजन करुँगी
अपने जीवन को चंदन करुँगी।।












main to yamuna ka poojan karungi lyrics