मैं श्याम शरण तेरी सुनले फरियाद मेरी लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
मैं श्याम शरण तेरी
सुनले फरियाद मेरी
किसके द्वार जाऊं बता
सबने अखियां फेरी
मै श्याम शरण तेरी
सुनले फरियाद मेरी।।
तर्ज एक प्यार का नगमा।
कोई साथ नहीं देता
दुखिया का दुनिया में
निर्बल मजबूर समझ
ठुकराया है सबने
एक आस तेरी बाबा
तकलीफ मिटा मेरी
किसके द्वार जाऊं बता
सबने अखियां फेरी
मै श्याम शरण तेरी
सुनले फरियाद मेरी।।
मैं हारता आया हूँ
अब तक इस जीवन में
तू जीत दिलाता है
विश्वास हो जिस मन में
दुःख कब तक सहुँ बाबा
कर एक नज़र तेरी
किसके द्वार जाऊं बता
सबने अखियां फेरी
मै श्याम शरण तेरी
सुनले फरियाद मेरी।।
अब आ जाओ गोपाल
बन पालनहार मेरे
जितने भी मिलेंगे जनम
गुजरेंगे दर पे तेरे
राजू रहे जब तक श्याम
नहीं भूले कृपा तेरी
किसके द्वार जाऊं बता
सबने अखियां फेरी
मै श्याम शरण तेरी
सुनले फरियाद मेरी।।
मैं श्याम शरण तेरी
सुनले फरियाद मेरी
किसके द्वार जाऊं बता
सबने अखियां फेरी
मै श्याम शरण तेरी
सुनले फरियाद मेरी।।
main shyam sharan teri sunle fariyad meri lyrics