मैं आरती तेरी गाऊं ओ अम्बे मात भवानी - MadhurBhajans मधुर भजन
मैं आरती तेरी गाऊं
ओ अम्बे मात भवानी
मैं नित नित शीश नवाऊं
ओ दुर्गे माँ महारानी।।
तर्ज मैं आरती तेरी गाउँ ओ केशव।
है तेरा रूप निराला
सच मुच में भोला भाला
तुझसा ना प्यारा कोई
ओ शेर सवारी वाली
मैं आरती तेरी गाऊ
ओ अम्बे मात भवानी।।
जो आये शरण तिहारी
विपदा मिट जाए सारी
हम सब पर कृपा करना
ओ भक्तो की प्राण पियारी
मैं आरती तेरी गाऊ
ओ अम्बे मात भवानी।।
तूने शुम्भ निशुम्भ को मारा
तूने चंड मुण्ड संहारा
तूने देवो के प्राण बचाये
ओ सृष्टि आधार भवानी
मैं आरती तेरी गाऊ
ओ अम्बे मात भवानी।।
जो गाएं आरती तुम्हारी
तर जाए नर और नारी
हम आये शरण तिहारी
ओ अष्ट भुजाओ वाली
मैं आरती तेरी गाऊ
ओ अम्बे मात भवानी।।
मैं आरती तेरी गाऊं
ओ अम्बे मात भवानी
मैं नित नित शीश नवाऊं
ओ दुर्गे माँ महारानी।।
प्रेषक
दुर्गेश शर्मा
9165284418
वीडियो उपलब्ध नहीं।
main aarti teri gaun o ambe maat bhawani lyrics