माई अँगना पधारी मज़ा आ गया भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
क्रीट कुंडल पहन
डाले काज़ल नयन
माई अँगना पधारी
मज़ा आ गया
होंठ लाली लगी
माथे बिंदिया सजी
माई अँगना पधारीं
मज़ा आ गया।।
तर्ज मेरे रश्के कमर।
धोके चरणों को
चरणामृत पी लिया
धूप नैवेद्य से
माँ का स्वागत किया
दीप माला सजी
खिल उठी हर कली
माई अँगना पधारीं
मज़ा आ गया।।
सिंह के साथ
आई हैं माता मेरी
शस्त्र धारण किये
कंठ माला सजी
माँ सुदर्शन लिए
सबने दर्शन किये
माई अँगना पधारीं
मज़ा आ गया।।
लाल चूनर में माँ
बड़ी प्यारी लगें
नित नए रूप में
सबसे प्यारी लगें
हाथ कंगना सजे
पांव पायल बजे
माई अँगना पधारीं
मज़ा आ गया।।
क्रीट कुंडल पहन
डाले काज़ल नयन
माई अँगना पधारी
मज़ा आ गया
होंठ लाली लगी
माथे बिंदिया सजी
माई अँगना पधारीं
मज़ा आ गया।।
गीतकार राजेंद्र प्रसाद सोनी।
8839262340
maai angana padhari maza aa gaya lyrics