माँ अंजनी के लाला मेरा एक काम कर दे भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
माँ अंजनी के लाला मेरा
एक काम कर दे
सुबह सुबह की बालाजी
मेरी राम राम लेले।।
सुबह सुबह की राम राम ये
जीवन संवार देती है
एक नजर प्रभु राम जी की
भव से उतार देती है
नैया मेरी बाबा राम हवाले तू करदे
सुबह सुबह की बालाजी
मेरी राम राम लेले।।
राम नाम का प्याला पीके
धन्य तुम्हारे भाग हुए
साथ में लेलो हमको भी
अब हम तो हैं लाचार हुए
मेरे दिल के कागज पर तू राम नाम लिखदे
सुबह सुबह की बालाजी
मेरी राम राम लेले।।
राम राम के जप ने तुमको
बना दिया मस्ताना है
राम को मेरी अर्जी दे
कहे कुर्मी अमन दिवाना है
कैलाश तेरा दीवाना है
केशव शर्मा को चरणों में राम के तू करदे
सुबह सुबह की बालाजी
मेरी राम राम लेले।।
माँ अंजनी के लाला मेरा
एक काम कर दे
सुबह सुबह की बालाजी
मेरी राम राम लेले।।
गायक केशव शर्मा जी।
मो 7217779211
लेखक प्रेषक कुर्मी अमन।
मो 8433455942
maa anjani ke lala mera ek kaam kar de lyrics