माँ अंजनी के लाल थोड़ा ध्यान दीजिये भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










माँ अंजनी के लाल
थोड़ा ध्यान दीजिये
दे ध्यान दीन दास का
कल्याण कीजिये
मां अंजनी के लाल
थोड़ा ध्यान दीजिये।।


रहते सदा आप है
राम नाम में मगन
कहते लगी है आपको
श्री राम की लगन
हमको भी भाव भक्ति का
वरदान दीजिये
दे ध्यान दीन दास का
कल्याण कीजिये
मां अंजनी के लाल
थोड़ा ध्यान दीजिये।।


पैरो में बांध घुँघरू
करताल हाथ ले
कीर्तन में आप नाचते
भक्तो को साथ ले
हमको एक बार
अपने साथ लीजिये
दे ध्यान दीन दास का
कल्याण कीजिये
मां अंजनी के लाल
थोड़ा ध्यान दीजिये।।


सेवा करूँगा आप का
गुणगान करूँगा
मैं आप के आराध्य का भी
ध्यान धरूंगा
नंदू करूँ भजन हमें
स्वर ताल दीजिये
दे ध्यान दीन दास का
कल्याण कीजिये
मां अंजनी के लाल
थोड़ा ध्यान दीजिये।।









माँ अंजनी के लाल
थोड़ा ध्यान दीजिये
दे ध्यान दीन दास का
कल्याण कीजिये
मां अंजनी के लाल
थोड़ा ध्यान दीजिये।।














maa anjani ke lal thoda dhyan dijiye lyrics