लोरी सुनाए गौरा मैया झूला झूले गजानंद भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
लोरी सुनाए गौरा मैया
झूला झूले गजानंद
रिमझिम रिमझिम बरसे बदरिया
रिमझिम रिमझिम बरसे बदरिया
झूला झूले गजानंद
लोरी सुनाए गोरा मैया
झूला झूले गजानंद।।
शिव शंकर का डमरू बाजे
नारद नाचे नंदी नाचे
ठंडी ठंडी चले पुरवैया
ठंडी ठंडी चले पुरवैया
झूला झूले गजानंद
लोरी सुनाए गोरा मैया
झूला झूले गजानंद।।
कोई पीताम्बर पहनाए
आँखों में कोई कजरा लगाए
लागे ना देवा तुमको नजरिया
लागे ना देवा तुमको नजरिया
झूला झूले गजानंद
लोरी सुनाए गोरा मैया
झूला झूले गजानंद।।
मंगल गीत यहाँ देवियां गाए
सुर नर मुनि सब पर्व मनाए
खुश है निरंजन सारी दुनिया
खुश है निरंजन सारी दुनिया
झूला झूले गजानंद
लोरी सुनाए गोरा मैया
झूला झूले गजानंद।।
लोरी सुनाए गौरा मैया
झूला झूले गजानंद
रिमझिम रिमझिम बरसे बदरिया
रिमझिम रिमझिम बरसे बदरिया
झूला झूले गजानंद
लोरी सुनाए गोरा मैया
झूला झूले गजानंद।।
स्वर शहनाज़ अख्तर जी।
lori sunaye gora maiya lyrics in hindi