ले के पूजा की थाली ज्योत मन की जगा ली भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
ले के पूजा की थाली
ज्योत मन की जगा ली
तेरी आरती उतारूँ भोली माँ
तू जो दे दे सहारा
सुख जीवन का सारा
तेरे चरणों पे वारूँ भोली माँ
ओ माँ ओ माँ।।
धूल तेरे चरणों की लेकर
माथे तिलक लगाया
यही कामना लेकर मैया
द्वार तेरे मैं आया
रहूँ मैं तेरा हो के
तेरी सेवा में खो के
सारा जीवन गुजारूं भोली माँ
तू जो दे दे सहारा
सुख जीवन का सारा
तेरे चरणों पे वारूँ भोली माँ
ओ माँ ओ माँ।।
सफल हुआ ये जनम के मैं था
जन्मों से कंगाल
तुने भक्ति का धन दे के
कर दिया मालामाल
रहे जब तक ये प्राण
करूँ तेरा ही ध्यान
नाम तेरा पुकारूं भोली माँ
तू जो दे दे सहारा
सुख जीवन का सारा
तेरे चरणों पे वारूँ भोली माँ
ओ माँ ओ माँ।।
ले के पूजा की थाली
ज्योत मन की जगा ली
तेरी आरती उतारूँ भोली माँ
तू जो दे दे सहारा
सुख जीवन का सारा
तेरे चरणों पे वारूँ भोली माँ
ओ माँ ओ माँ।।
स्वर सुरेश वाडकर जी।
leke pooja ki thali lyrics in hindi